जमशेदपुर पूर्वी में जलजमाव व बदहाल सड़कों का विधायक पूर्णिमा साहू ने लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

जायजा लेती विधायक पूर्णिमा साहू | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जलजमाव और क्षतिग्रस्त सड़कों का जायजा लिया. उन्होंने टाटा स्टील UISL को तत्काल सफाई और मरम्मत के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

आपके शहर में

विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश के बाद जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जलजमाव, जाम नालों एवं खराब सड़कों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने रविवार को निरीक्षण अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने सीतारामडेरा के स्लैग रोड, टीचर्स कॉलोनी, गंगोत्री फ्लैट, बर्मामाइंस के बजरंगी बागान, डीवीसी मेन रोड स्थित महानंद बस्ती और ईस्ट प्लांट बस्ती का दौरा कर स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया और लोगों को हो रही परेशानियों का जायजा लिया.

बारिश से बेहाल ईस्ट प्लांट बस्ती

ईस्ट प्लांट बस्ती में बारिश के कारण कई घरों में पानी घुसने की स्थिति सामने आयी. वहीं, कई इलाकों में नालों की सफाई नहीं होने से जल निकासी प्रभावित पायी गयी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक, महाप्रबंधक, रोड विभाग एवं पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात कर त्वरित समाधान के निर्देश दिये.

उन्होंने नालों की व्यापक सफाई, जाम तत्काल खुलवाने, खराब सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढों को शीघ्र भरने को प्राथमिकता देने को कहा. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा एवं अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola