भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा में त्रिवेणी कंपनी के पास मंगलवार की देर शाम भारी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. घायलों में मलियंता निवासी रमेश टुडू और सपन हांसदा शामिल है.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा में त्रिवेणी कंपनी के पास मंगलवार की देर शाम भारी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. घायलों में मलियंता निवासी रमेश टुडू और सपन हांसदा शामिल है. दोनों को गंभीर चोट लगी है. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. सूचना मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे. घायलों के अनुसार वे लोग तुरियाबेड़ा में एक रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान किसी वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन