ePaper

मानगो में मिले डेंगू के दो संदिग्ध मरीज, गुरुनानक हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

Updated at : 20 Jul 2024 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
मानगो में मिले डेंगू के दो संदिग्ध मरीज, गुरुनानक हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

अभी तक जिले में मिल चुके हैं डेंगू के आठ मरीज

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. मानगो दाइगुट्टू व ओलीडीह के एक-एक मरीज की तबीयत खराब होने के कारण उसे इलाज के लिए मानगो स्थित गुरुनानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उन दोनों मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलने के बाद इसकी जानकारी जिला सर्विलेंस विभाग को दी गयी. विभाग द्वारा दोनों के नमूने को लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही डेंगू की पुष्टि हो सकती है. जिला सर्विलेंस विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक जिले में डेंगू के आठ मरीज मिल चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola