झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन की नई कमेटी तैयार, पूनम रॉय बनीं पहली महिला कोषाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

नयी कमेटी का गठन, चार महिलाओं को मिली जगह

झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन ने अपनी वार्षिक आम सभा में पूनम रॉय को मानद कोषाध्यक्ष के रूप में चुना है. वह इस पद पर आसीन होने वाली पहली महिला हैं. एसोसिएशन की नई कमेटी का चयन 2026-30 के कार्यकाल के लिए किया गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा (एजीएम) सह चुनाव रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुआ. बैठक में अंतरराष्ट्रीय कोच पूनम रॉय को निर्विरोध मानद कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके साथ ही वह एसोसिएशन के इतिहास में इस पद पर आसीन होने वाली पहली महिला बन गयी हैं. पूनम रॉय पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी फिरोज खान का स्थान लेंगी. सभा में डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू को अध्यक्ष और खुर्शीद खान को महासचिव चुना गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

16 जिलों के प्रतिनिधि हुए शामिल

नयी कमेटी का चयन वर्ष 2026-30 के कार्यकाल (टेन्योर) के लिए किया गया है. चयन में भारत सरकार के नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट का ध्यान रखा गया है, जिसके तहत कमेटी में चार महिलाओं को शामिल किया गया है. बैठक में पिछली कार्यकारिणी समिति की कार्यवाही (मिनट्स) की सर्वसम्मति से पुष्टि की गयी और पूरे राज्य में खेल के विकास पर चर्चा हुई.

इस दौरान पूर्वी सिंहभूम, गुमला, रांची, धनबाद और जामताड़ा जिले को विभिन्न स्टेट चैंपियनशिप के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गयी. एजीएम में कुल 16 जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. मौके पर एचएफआइ के पर्यवेक्षक बीरेंद्र कुमार बेहरा और जेओए के पर्यवेक्षक आनंद बिहार दुबे उपस्थित थे.

इस प्रकार है नयी कमेटी

पदनाम
अध्यक्षडॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू
उपाध्यक्षविक्टर सोलोमन, गुरुबारी हेम्ब्रम
महासचिवखुर्शीद खान
संयुक्त सचिवएमएसए सिद्दीकी, एसएसपी सिन्हा
कोषाध्यक्षपूनम रॉय
कार्यकारिणी सदस्यसंतोष कुमार सिंह (धनबाद), बिष्णु कुमार (रांची), जुन्नू रैन (गुमला), महिमा शीतल हेम्ब्रम, शहबाज खान, शफीक अनवर सिद्दीकी, शिल्पा रानी खलको
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola