लेफ्टिनेंट बनने के बाद शहर आये प्रतीक का स्वागत
लेफ्टिनेंट प्रतीक सिंह
जमशेदपुर के परसुडीह निवासी प्रतीक सिंह सेना में लेफ्टिनेंट बनकर शहर लौटे हैं. OTA गया से सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनका परिजनों और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया.
जमशेदपुर: ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), गया से एक वर्ष का सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद परसुडीह निवासी प्रतीक सिंह उर्फ निखिल (26 वर्ष) रविवार को पहली बार शहर आये. टाटानगर स्टेशन पर पहुंचते ही परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने भारत माता के जयकारों, ढोल-नगाड़ों व पुष्प वर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया. स्टेशन से परसुडीह तक भव्य स्वागत यात्रा निकाली गयी.
आपके शहर में
वहीं, परसुडीह को-ऑपरेटिव सोसाइटी कॉलोनी स्थित उनके आवास के पास भव्य मिलन समारोह आयोजित हुआ. लेफ्टिनेंट प्रतीक सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय पिता शैलेंद्र सिंह उर्फ बबलू और मां प्रतिमा सिंह को दिया. उन्होंने कहा कि सच्ची लगन और कड़ी मेहनत के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. लेफ्टिनेंट प्रतीक की पहली पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में हुई है, जहां वे 26 सितंबर को अपनी ड्यूटी पर योगदान देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए