टेल्को में सरहुल-बाहा-हादी-मागे पर्व मिलन समारोह मनाया

Updated:
विज्ञापन

टेल्को कॉलोनी में आदिवासियों ने बाहा-सरहूल-हादी पर्व मिलन समारोह मनाया. जिसमें स्थानीय कंपनियों में काम करने वाले आदिवासी महिला, पुरूष कर्मचारी शामिल हुए

विज्ञापन

फोटो–दूबे जी

जमशेदपुर.

टेल्को कॉलोनी रोड नंबर- 26 स्थित मैदान में आदिवासी अफेयर्स एसोसिएशन के द्वारा सरहुल-बाहा-हादी-मागे पर्व मिलन समारोह मनाया गया. इसमें टाटा मोटर्स, टाटा कमिंस, टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के आदिवासी कर्मचारी समेत आसपास के विभिन्न गांव व बस्ती के लोग शामिल हुए. मिलन समारोह में आदिवासी समाज के उत्थान के लिए विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को पुष्प गुच्छ व शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया. एसोसिएशन के महासचिव प्रकाश कोया बताया कि इस कार्यक्रम का मूल मकसद शहर में रह रहे लोगों को पूर्वजों की धरोहर व पर्व त्योहार से जोड़कर रखना है. साथ ही आपसी भाईचारे व बंधुत्व भावना को बनाये रखना है. मिलन समारोह में मांदर व नगाड़े की थाप पर अतिथि समेत समाज के लोगों ने नृत्य कर आयोजन का लुत्फ उठाया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola