टिमकेन में बोनस पर वार्ता शुरू,जानें कब तक हो सकता है समझौता
सांकेतिक तस्वीर
टिमकेन इंडिया लिमिटेड के कर्मचारियों के वार्षिक बोनस को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच औपचारिक बातचीत शुरू हो गई है. उम्मीद है कि इसी सप्ताह बोनस समझौते पर अंतिम मुहर लग जाएगी और कर्मचारियों को त्योहारों से पहले बोनस का तोहफा मिलेगा.
जमशेदपुर: टिमकेन इंडिया लिमिटेड के कर्मचारियों के वार्षिक बोनस को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच औपचारिक बातचीत शुरू हो चुकी है. सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार रहा, तो इसी सप्ताह बोनस समझौते पर अंतिम मुहर लग सकती है. प्रबंधन और यूनियन दोनों ही सकारात्मक माहौल में जल्द वार्ता पूरी कर कर्मचारियों को त्योहारों से पहले बोनस का तोहफा देने के प्रयास में जुटे हैं.
पिछले वर्ष मिला था 17% बोनस
टिमकेन में बोनस का निर्धारण तय फॉर्मूले के आधार पर किया जाता है. कर्मचारियों के बीच उम्मीद है कि इस वर्ष मिलने वाला बोनस पिछले वर्ष की तुलना में कम नहीं रहेगा. पिछले साल कर्मचारियों को 17 प्रतिशत बोनस मिला था.
नये फॉर्मूले पर भी समानांतर बातचीत
सालाना बोनस के निपटारे के साथ-साथ यूनियन और प्रबंधन के बीच आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नये - बोनस फॉर्मूले को लेकर भी बातचीत जारी है. प्रयास यह है कि भविष्य के लक्ष्यों और मानकों को समय रहते अंतिम रूप दिया जा सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए