जमशेदपुर के कारोबारियों को बड़ी राहत, 1 अक्टूबर से यहीं शुरू होगा GST का CPC केंद्र
सांकेतिक तस्वीर
जमशेदपुर के कारोबारियों, करदाताओं और जीएसटी पेशेवरों के लिए खुशखबरी है. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की पहल पर, जमशेदपुर में केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र (CPC) शुरू होने जा रहा है. यह केंद्र 1 अक्टूबर से काम करना शुरू कर देगा, जिससे जीएसटी से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी.
जमशेदपुर: जमशेदपुर कमिश्नरेट के कारोबारियों, करदाताओं और जीएसटी पेशेवरों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गयी है. सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की पहल पर जीएसटी विभाग ने जमशेदपुर में केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र (सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर सीपीसी) स्थापित करने का निर्णय लिया है. यह केंद्र आगामी एक अक्तूबर से काम करना शुरू कर देगा. अब तक जमशेदपुर कमिश्नरेट का सीपीसी कार्य पहले पटना और बाद में रांची से संचालित हो रहा था.
इस वजह से नए जीएसटी पंजीकरण और अन्य तकनीकी मामलों के निपटारे में व्यापारियों को भारी परेशानी और विलंब का सामना करना पड़ता था. स्थानीय स्तर पर सीपीसी शुरू होने से अब प्रक्रियाएं तेज, पारदशीं और सुलभ होंगी. सिंहभूम चेंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने इसे व्यापारिक समुदाय के लिए ऐतिहासिक कदम बताया. उन्होंने इस निर्णय के लिए बिहार-झारखंड जोन के मुख्य आयुक्त तथा जमशेदपुर सीजीएसटी एवं सीएक्स के आयुक्त आनंद कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए