इंफिनिटी लर्न में NTTF के 3 और टायना कंपनी में एक छात्र का चयन, छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान गौरवान्वित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान में बीते दिनों इनफिनिटी लर्न और तयाना मोबिलिटी कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया. फाइनल सिलेक्शन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया. जिसमें 4 छात्रों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह सुनिश्चित की.

विज्ञापन

एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान में बीते दिनों इनफिनिटी लर्न और तयाना मोबिलिटी कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया. फाइनल सिलेक्शन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया. जिसमें 4 छात्रों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह सुनिश्चित की. कंपनी द्वारा डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के 3 छात्रों जिसमें सुमित कुमार झा, विशाल, शाहिद अफरीदी, को जूनियर एसोसिएट आईटी के पद पर 3.40 लाख और एक छात्र Md आतिफ को 3.25 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया.

विज्ञापन

छात्र एनटीटीएफ गोलमुरी के फाइनल ईयर का है. चारों छात्र डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग CP08 के हैं. सभी को जूनियर एसोसिएट आईटी के पद पर चयनित किया गया है. रिटेन टेस्ट से शुरू हुई चयन प्रक्रिया, फिर छात्रों की तकनिकी क्षमता एवं व्यक्तिगत प्रतिभा को आंका गया. जिसमें उत्तीर्ण हो छात्रों ने बेंगलुरु स्थित तयाना और इनफिनिटी लर्न कंपनी में अपनी जगह सुनिच्छित की और संसथान का नाम गौरवान्वित किया.

छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान गौरवान्वित है. इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा और मिथिला ने सहयोग किया. प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी. रमेश राय, पंकज कुमार गुप्ता, मिनमोय कु महतो, हरीश कुमार के साथ उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

-वरुण कुमार, उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी

Also Read: बोकारो के मंदिरों में असामाजिक तत्वों ने तोड़ी मूर्ति, लोगों में आक्रोश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola