परसुडीह : अभिषेक हत्याकांड मामले में तीन हिरासत में,छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
परसुडीह : अभिषेक हत्याकांड मामले में तीन हिरासत में,छापेमारी

परसुडीह : अभिषेक हत्याकांड मामले में तीन हिरासत में,छापेमारी

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

परसुडीह थाना अंतर्गत छोलागोड़ा में दुकानदार अभिषेक हेंब्रम की हत्या मामले में मृतक की पत्नी पिंकी हेंब्रम के बयान पर परसुडीह थाना में रोशन हेम्ब्रम, भोला व एक अन्य युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है. पुलिस ने रोशन के परिवार के सदस्य को भी पकड़ कर पूछताछ कर रही है. लेकिन पुलिस की माने तो अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. पुलिस सूत्रों की माने तो रोशन को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है. पुलिस को फोन नंबर के आधार पर लोकेशन भी मिली है. मालूम हो कि गुरुवार की रात पड़ोसी दुकानदार रौशन के साथ अभिषेक का विवाद हुआ था. जिसके बाद रौशन अभिषेक की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

राहरगोड़ा फायरिंग में तीन लोगों पर केस, पुलिस कर रही छापेमारी

वहीं दूसरी ओर राहरगोड़ा में ईंट भट्ठा संचालक अजीत सिंह पर फायरिंग के मामले में जोजोबेड़ा के भरत कामत, बिट्टू कामत, विकास कामत व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया गया है. पुलिस तीनों आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. हालांकि इस मामले में भी पुलिस को कोई उपलब्धि नहीं मिली है. मालूम हो कि बुधवार की रात ईंट भट्ठा संचालक अजीत सिंह का जोजोबेड़ा में भरत कामत के साथ विवाद हो गया था. विवाद होने के बाद अजीत सिंह राहरगोड़ा स्थित अपने ईंट भट्ठा पहुंचे थे, जहां बिट्टू कामत और विकास कामत बाइक से आया और अजीत सिंह पर ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग कर दी. अजीत सिंह के हाथ में एक गोली लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola