मुहर्रम पर फिलिस्तीनी झंडा फहराने वालों की जल्द गिरफ्तारी हो : विहिप

Updated:
विज्ञापन

विहिप के नेतृत्व में हिंदू संगठनों का उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

मुहर्रम पर जुगसलाई में फिलिस्तीनी झंडा फहरा कर माहौल खराब करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विहिप के नेतृत्व में कई हिंदू संगठनों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मिलकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व विहिप जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने किया. उनके साथ पूर्व विधायक मेनका सरदार, सुधांशु ओझा, अभय सिंह, सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष चिंटू सिंह, चंद्रिका भगत, दिनेश कुमार, शंकर रेड्डी, सुजीत साहू, अवतार सिंह परमार, अवतार सिंह गांधी, शंकर राव, दीपक शर्मा, जनार्दन पांडेय, अरुण सिंह व दीपक वर्मा के अलावा महानगर और अन्य 13 प्रखंडों के सैकड़ों की संख्या में सदस्य उपस्थित हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola