टिनप्लेट कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बोनस में मिलेंगे 86,350 रुपये तक

Updated:
विज्ञापन

बोनस समझौते के बाद कंपनी प्रबंधन और यूनियन के पदाधिकारी

टाटा टिनप्लेट कंपनी के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए बोनस समझौते के तहत, कर्मचारियों को न्यूनतम 32,831 रुपये और अधिकतम 86,350 रुपये तक बोनस मिलेगा. इस समझौते से 843 कर्मचारियों को लाभ होगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी टिनप्लेट कंपनी के कर्मचारियों के लिए बोनस को लेकर बड़ी खबर है. प्रबंधन और टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के बीच गुरुवार को बोनस समझौता हुआ. समझौते के तहत कंपनी के कर्मचारियों को न्यूनतम 32,831 रुपये और अधिकतम 86,350 रुपये तक बोनस मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस बोनस समझौते से टिनप्लेट डिवीजन के कुल 843 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा. कर्मचारियों के बीच करीब 4.36 करोड़ रुपये की बोनस राशि वितरित की जायेगी. टाटा स्टील के जनरल ऑफिस स्थित बोर्ड रूम में हुए समझौते पर कंपनी प्रबंधन और यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किये.

प्रबंधन की ओर से ये अधिकारी रहे मौजूद

बोनस समझौते के दौरान प्रबंधन की ओर से कंपनी की चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल, सीएचआरओ इंडिया मैन्युफैक्चरिंग जुबिन पलिया, चीफ आईआर लीगल एंड सीडब्ल्यूएम राहुल दुबे, चीफ टिनप्लेट अजय कुमार झा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

यूनियन के कई पदाधिकारी रहे शामिल

टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महासचिव मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साई बाबू राजू, वकील खान, जगजीत सिंह, सह सचिव संजय कुमार, विनय कुमार साहू, अमृत कुमार झा, निरंजन महापात्र, कोषाध्यक्ष संग्राम किशोर दास और सह कोषाध्यक्ष सूर्या भूषण शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

न्यूनतम 32,831 और अधिकतम 86,350 रुपये बोनस

समझौते के अनुसार टिनप्लेट कर्मचारियों को कम से कम 32,831 रुपये और अधिकतम 86,350 रुपये बोनस मिलेगा. कुल करीब 4.36 करोड़ रुपये की राशि 843 कर्मचारियों के बीच वितरित की जायेगी.

यूनियन ने प्रबंधन का जताया आभार

बोनस समझौते के बाद टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महासचिव मनोज कुमार सिंह और चीफ टिनप्लेट अजय कुमार झा ने खुशी जतायी. यूनियन पदाधिकारियों ने प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समझौता प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और सौहार्द्रपूर्ण औद्योगिक संबंधों का प्रतीक है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola