Jharkhand news: टाटा स्टील की ओर से विंटेज एंड क्लासिक कार एवं बाइक रैली, विलुप्त होती इन वाहनों को देखिए

Updated:
विज्ञापन

jharkhad news: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में टाटा स्टील की ओर से विंटेज एंड क्लासिक कार एवं बाइक रैली का अायोजन हुआ. इस मौके पर वर्ष 1928 से लेकर 1980 तक की गाड़ियों को प्रदर्शित किया है. वहीं वाहनों के मालिक पारंपरिक परिधान में नजर आये.

विज्ञापन

Jharkhand news: टाटा स्टील की ओर से विंटेज एंड क्लासिक कार एवं बाइक रैली का आयोजन रव‍िवार को कि‍या गया. इसमें 1928 से लेकर 1980 तक की गाड़ियों को प्रदर्शित किया गया. रैली में विंटेज गाड़ियों के साथ उनके मालिक भी शामिल हुए, जो उस दौर के पारंपरिक वेशभूषा में जिस वक्त की उनकी विंटेज गाड़ी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined
टाटा ग्रुप की पहली मर्सिडीज कार बनी आकर्षण का केंद्र

विंटेज गाड़ियों को देखने के शौकीन और इतिहास जाने में रुचि रखने वाले लोग परिवार, बच्चों के साथ सुबह ही गोपाल मैदान पहुंच गये थे. इस रैली का हिस्सा टाटा ग्रुप की पहली मर्सिडीज कार भी बनी, जो टाटा स्टील के अधिकारियों एवं लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र थी.

Also Read: छात्रों को मिलेगी एक साथ डबल मास्टर डिग्री, XLRI का अमेरिका की रटगर्स बिजनेस स्कूल के साथ हुआ MoU
undefined
इन क्षेत्रों में हुआ भ्रमण

बिष्टुपुर के गोपाल मैदान से टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने हरी झंडी दिखाकर विंटेज एंड क्लासिक कार एवं बाइक रैली को रवाना किया. रैली में 30 से अधिक विलुप्त होती कार एवं बाइक शामिल हुई. रैली गोपाल मैदान से कदमा गणेश पूजा मैदान होते हुए कदमा-सोनारी लिंक रोड से गुजरते हुए सीएच एरिया गोलचक्कर से यूनाइटेड क्लब पहुंची जहां व‍िजेताओं को सम्‍मानि‍त क‍िया गया. इस मौके पर टाटा स्टील के पूर्व एमडी जेजे ईरानी, वीपी सीएस चाणक्य चौधरी और अन्य अधिकारी भी शामिल हुए.

रिपोर्ट : विकास श्रीवास्तव, जमशेदपुर.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola