रात के अंधेरे में कॉपर केबल लेकर भागने की थी तैयारी, टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने ऐसे बिगाड़ा चोर का प्लान

Updated:
विज्ञापन

बरामद केबल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टाटा स्टील की सतर्क सुरक्षा टीम ने जुगसलाई थाना क्षेत्र में तांबे के तार की बड़ी चोरी की कोशिश को विफल कर दिया. 640 किलो कॉपर केबल जब्त की गई, जिससे कंपनी को लाखों का नुकसान होने से बचाया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने जुगसलाई थाना क्षेत्र के पीएच-3 गेट के पास गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में तांबे के तार की चोरी की कोशिश नाकाम कर दी. सुरक्षा बल और जुगसलाई पुलिस के संयुक्त सहयोग से चलाए गए दो अलग-अलग अभियानों में कुल 640 किलोग्राम कॉपर केबल बरामद की गयी.

विज्ञापन

पहली कार्रवाई 12 सितंबर की रात करीब 00:15 बजे की गयी. सटीक खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा टीम ने पीएच-3 गेट के आसपास घेराबंदी की. इसी दौरान चोरों द्वारा कंपनी परिसर से करीब 140 किलोग्राम तांबे का तार चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था. सुरक्षाकर्मियों की सक्रियता देखकर असामाजिक तत्व तार छोड़कर मौके से भाग निकले. इससे कंपनी की कीमती संपत्ति चोरी होने से बच गयी.

दूसरे तलाशी अभियान में मिली 500 किलो केबल

इसके बाद इसी स्थान पर चलाए गए दूसरे तलाशी अभियान में सुरक्षा टीम को एक और बड़ी सफलता मिली. टीम ने उसी इलाके से करीब 500 किलोग्राम अतिरिक्त कॉपर केबल बरामद की. जब्त किए गए 500 किलो कॉपर केबल की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1,25,000 रुपये बतायी गयी है.

पूरे अभियान के दौरान जुगसलाई पुलिस का भी सहयोग मिला. सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, इलाके में गश्त बढ़ा दी गयी है और चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola