ePaper

Jharkhand News: टाटा स्टील में कर्मचारी पुत्रों की होगी नियुक्ति, इस तारीख को होगी परीक्षा, ये है पूरी डिटेल्स

Updated at : 13 Dec 2021 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: टाटा स्टील में कर्मचारी पुत्रों की होगी नियुक्ति, इस तारीख को होगी परीक्षा, ये है पूरी डिटेल्स

Jharkhand News: टाटा स्टील में 500 कर्मचारी पुत्रों की बहाली होगी. इसके लिए जमशेदपुर शहर में 16 परीक्षा केंद्र बनाये जायेंगे. परीक्षा में 7500 कर्मचारी पुत्र शामिल होंगे और दो घंटे की लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जायेंगे.

विज्ञापन

Jharkhand News: टाटा स्टील (Tata Steel Job) में 500 कर्मचारी पुत्रों की बहाली होगी. टाटा स्टील को शर्तों के साथ आश्रित (रजिस्टर्ड) कर्मी पुत्रों की बहाली परीक्षा लेने की अनुमति दे दी गयी है. बहाली के लिए नौ जनवरी को परीक्षा ली जायेगी. इसके लिए जमशेदपुर शहर में 16 परीक्षा केंद्र बनाये जायेंगे. परीक्षा में 7500 कर्मचारी पुत्र शामिल होंगे और दो घंटे की लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जायेंगे.

टाटा स्टील (Tata Steel career) में बहाली परीक्षा की अनुमति मिलने से टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीएसडीपीएल) में भी ठेकाकर्मियों के लिए लिखित परीक्षा में शामिल होने की आस बढ़ गयी है. यहां परीक्षा में 300 से ज्यादा ठेका मजदूर शामिल होंगे. 12 दिसंबर को होने वाली परीक्षा कोरोना को लेकर प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण स्थगित कर दी गयी थी. यहां तीसरी बार परीक्षा स्थगित हो चुकी है.

Also Read: Jharkhand News: मुक्ति कुजूर को नहीं मिली नौकरी, तो जमीन नहीं होने के बावजूद ऐसे कर रहे खेती, दे रहे रोजगार

टाटा वर्कर्स यूनियन के नेता टाटा स्टील (Tata Steel Job news) में कर्मचारी पुत्रों की बहाली परीक्षा के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे. इसके लिए टीडब्ल्यूयू के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी व महामंत्री सतीश सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी पत्र लिखा था. टिस्को निबंधित पुत्रों की बहाली परीक्षा कोविड गाइडलाइन के तहत ली जायेगी. इसमें कोविड-19 के संक्रमण से बचाव संबंधी सरकार के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा. टाटा वर्कर्स यूनियन और प्रबंधन के बीच वर्ष 2019 में 500 कर्मचारी आश्रितों की बहाली पर सहमति बनी थी, लेकिन कोरोना को लेकर यह मामला लटक गया था. इसके पहले 8 मार्च 2011 को कर्मचारी के नियोजन पर समझौता हुआ था. तब यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय थे. तब एनएस ग्रेड में 682, सिक्यूरिटी में 347 और करीब 100 मैट्रिक पास पारा मेडिकल स्टाफ की बहाली हुई थी.

Also Read: Cyber Crime: जननी सुरक्षा योजना के नाम पर ठगी, साइबर अपराधी ने ऐसे झांसे में लेकर बैंक अकाउंट से उड़ाये रुपये

टाटा स्टील (Tata Steel Job vacancy 2021) में बहाली के लिए लिखित परीक्षा व मेडिकल टेस्ट के बाद मेरिट के आधार पर सूची जारी की जायेगी. सूची से पहले साल प्रथम वरीयता के 175, दूसरे साल में 175 और तीसरे साल में 150 चयनित इम्प्लाई वार्ड को ट्रेनिंग पर भेजा जायेगा. एक साल की ट्रेनिंग करने के बाद उन्हें स्थायी किया जायेगा. ट्रेनिंग अवधि में 8778 रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी. इसके बाद एनएस ग्रेड में ब्लॉक वन में नियुक्ति की जायेगी.

Also Read: Jharkhand News: IIT रुड़की की टीम ने साहिबगंज गंगा कटाव क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीड़ितों को दिया ये भरोसा

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola