Tata News : बिरसा मुंडा के अपमान का विरोध, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने काली पट्टी बांध रखा मौन

Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदजी नसरवानजी टाटा की प्रतिमा के समक्ष काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए मौन रखा. जमशेद जी की प्रतिमा को गंगाजल से धोकर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि जमशेद जी टाटा कंपनी के अधिकारियों को माफ करें.

विज्ञापन

Tata News, जमशेदपुर न्यूज (संदीप) : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील के अधिकारियों पर झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के अपमान करने का आरोप लगाया. इसके खिलाफ उन्होंने जमशेदपुर के बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में जमशेदजी नसरवानजी टाटा की प्रतिमा के समक्ष काली पट्टी बांध मौन रखा. इस दौरान सबसे पहले उन्होंने जमशेद जी की प्रतिमा को गंगाजल से धोया, फिर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि जमशेद जी टाटा कंपनी के अधिकारियों को माफ करें.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुंह पर काली पट्टी बांध कर हाथ में तख्ती लेकर टाटा की प्रतिमा के नीचे मौन पर बैठ गये. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की देन है कि झारखंड का गठन हुआ है, लेकिन टाटा के बगीचे में दो फूल नहीं कि भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर चढ़ा पायें. इस दौरान उन्होंने जमशेद जी नसरवान जी टाटा से टाटा कंपनी के अधिकारियों को माफ करने की कामना की. इस दौरान काफी संख्या बन्ना गुप्ता के समर्थक भी उपस्थित थे.

Also Read: Jharkhand News : 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर विवेक यादव करेगा सरेंडर, नक्सलवाद छोड़ करेगा नयी जिंदगी की शुरुआत

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर स्थित बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में आज स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदजी नसरवानजी टाटा की प्रतिमा के समक्ष काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए मौन रखा. जमशेद जी की प्रतिमा को गंगाजल से धोकर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि जमशेद जी टाटा कंपनी के अधिकारियों को माफ करें.

Also Read: Jharkhand Foundation Day Live : खूंटी पहुंचे झारखंड के CM हेमंत सोरेन बोले-अब आपका अधिकार पहुंचेगा आपके द्वार

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की देन है कि झारखंड का गठन हुआ है, लेकिन टाटा के बगीचे में दो फूल नहीं कि भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर चढ़ा पायें. जमशेद जी कंपनी के अधिकारियों को माफ करें.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola