Jamshedpur News : टाटा मोटर्स में 13 जून को ब्लॉक क्लोजर, लगातार दो दिनों तक बंद रहेगा प्लांट
टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में प्रबंधन ने 13 जून (शनिवार) को एक दिन का ब्लॉक क्लोजर घोषित किया है. इसके अगले दिन यानी 14 जून को रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण प्लांट में कामकाज सीधे 15 जून सोमवार से शुरू होगा.
प्रबंधन ने जारी किया सर्कुलर, 15 जून से शुरू होगा कामकाज
Jamshedpur News :
टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में प्रबंधन ने 13 जून (शनिवार) को एक दिन का ब्लॉक क्लोजर घोषित किया है. इसके अगले दिन यानी 14 जून को रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण प्लांट में कामकाज सीधे 15 जून सोमवार से शुरू होगा. गुरुवार को प्रबंधन ने इस संबंध में सर्कुलर जारी किया. ब्लॉक क्लोजर से प्रभावित कर्मचारियों को इस दिन के लिए अपनी प्रिविलेज लीव (पीएल ) या कैजुअल लीव (सीएल) का 50% उपयोग करना होगा. शेष 50% अवधि के लिए कंपनी की ओर से सामान्य वेतन का भुगतान किया जायेगा.जिन कर्मचारियों की सेवाओं की आवश्यकता ब्लॉक क्लोजर के दौरान होगी. उन्हें संबंधित विभाग प्रमुख की ओर से अलग से सूचित किया जायेगा. ऐसे कर्मचारियों को सामान्य कार्य दिवस की तरह अपनी ड्यूटी पर उपस्थित होना होगा. यदि कोई कर्मचारी जिसे कार्य के लिए विशेष रूप से बुलाया गया है और ड्यूटी पर अनुपस्थित रहता है, तो उसे उस दिन के लिए अपनी पूरी छुट्टी का उपयोग करना होगा. ब्लॉक क्लोजर के ठीक पहले या बाद में कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की छुट्टी स्वीकृत नहीं की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजेश कुमार
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









