Jamshedpur News : टाटा हटिया, बिलासपुर, बरकाकाना, आसनसोल ट्रेनें रहेगी रद्द

Updated:
विज्ञापन

चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों के मद्देनजर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसके तहत 1 से 4 दिसंबर तक टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस को रद्द किया गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों के मद्देनजर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसके तहत 1 से 4 दिसंबर तक टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस को रद्द किया गया है. इसी तरह टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया है. आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस को एक दिसंबर को रद्द किया गया है. टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर भी 1 और 4 दिसंबर को रद्द रहेगी. झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू 2, 4 और 5 दिसंबर को रद्द रहेगी. आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू 1 और 4 दिसंबर को रद्द रहेगी. आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू 2 और 5 दिसंबर को शुरू होने वाली यात्रा पुरुलिया में अल्पावधि समाप्त और आरंभ होगी. धनबाद-टाटानगर-धनबाद एक्सप्रेस 1, 2, 4 और 5 दिसंबर को शुरू होने वाली यात्रा आद्रा में अल्पावधि समाप्त व आरंभ होगी. रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस 5 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग कोटशिला-राजाबेरा-जमुनियाटांड-अद्रा-मिदनापुर-खड़गपुर होकर चलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola