जमशेदपुर पूर्व विधानसभा पर जीत है लक्ष्य : कांग्रेस

Updated:
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के जिला प्रभारी व को-ऑर्डिनेटर ने की बैठक

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवा कांग्रेस कमेटी भी अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गयी है. शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकारिणी की बैठक हुई. इसमें जिले के प्रभारी देव शर्मा एवं को-ऑर्डिनेटर चंदन राय मुख्य रूप से उपस्थित हुए. बैठक का संचालन पूर्वी सिंह जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज सिंह ने किया. इस दौरान देव शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को हर हाल में जीत हासिल होने की बात कही. वहीं को-ऑर्डिनेटर चंदन कुमार राय ने कहा कि जमशेदपुर पूर्व विधानसभा एक महत्वपूर्ण सीटों में से एक मानी जा रही है. इस बार इस सीट पर कांग्रेस की जीत के लिए हर किसी को कार्य में जुटना होगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुलदीप सिंह, नीरज साहू, निखिल तिवारी, अमित सिंह, मिथुन चक्रवर्ती, अभिषेक, अंजन सिंह, निक्कू सिंह, अनीश सिंह, अक्षय सिंह और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola