स्वास्थ्य मंत्री सात को करेंगे डिमना में स्पंदन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

एनएच-33, डिमना पारडीह रोड (स्मार्ट बाजार) के सामने स्थित स्पंद मल्टी स्पेशालिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता 7 सितंबर को करेंगे.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

एनएच-33, डिमना पारडीह रोड (स्मार्ट बाजार) के सामने स्थित स्पंद मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सात सितंबर को करेंगे. इसकी जानकारी स्पंद हॉस्पिटल के चेयरमेन सह न्यूरो सर्जन डॉ फतेह बहादुर सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 100 बेड का यह हॉस्पिटल में चार ओटी, आइसीयू में 15 बेड की सुविधा है. इसके अतिरिक्त न्यूरो माइक्रोस्कोप की सुविधा भी उपलब्ध है. इससे न्यूरो की जटिल से जटिल सर्जरी कर मरीजों की जान बचाई जा सकती है. हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक सह एचओडी इंटरनल मेडिसिन एवं डायबिटीज केयर के विशेषज्ञ डॉ राम कुमार ने कहा कि यहां 13 बेड का अत्याधुनिक डायलिसिस मशीन के अलावा 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन की भी सुविधा उपलब्ध है. साथ ही शीघ्र ही अत्याधुनिक पैथ लैब भी इंस्टॉल हो जायेंगे. अस्पताल में न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्ट, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, टायबेटोलॉजी, गैसट्रोइंट्रोलॉजी, गायनेकोलॉजी के अलावा सारे रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होंगे. साथ ही पैथोलॉजी से संबंधित सारे जांच की सुविधा यहां मिलेगी. इसके अतिरिक्त राउंड द क्लॉक मरीजों के लिए डॉक्टर यहां उपलब्ध होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola