सिदगोड़ा : 407 ट्रक से गिरने से युवक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु के पास बुधवार की शाम 407 ट्रक से गिरने से प्रेमचंद सोरेन (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में लोगों ने उसे टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु के पास बुधवार की शाम 407 ट्रक से गिरने से प्रेमचंद सोरेन (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में लोगों ने उसे टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक पश्चिम बंगाल के झारग्राम बलियारपुर का रहने वाला था. मृतक मजदूरी का काम करता था. गुरुवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन गुरुवार को सिदगोड़ा थाना पहुंचे. इस संबंध में मृतक के चाचा रवींद्र चरण सोरेन ने 407 ट्रक (जेएच05बीयू 6039) के चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. रवींद्र के अनुसार भतीजा प्रेमचंद्र सोरेन बालू लदे ट्रक के केबिन पर बैठा था. बागुनहातु के पास ब्रेकर आने पर चालक ने अचानक ब्रेक मारा, जिससे भतीजा ट्रक से नीचे गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गयी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन