ePaper

Jamshedpur News. ईचागढ़ से लगातार दूसरा चुनाव जीतनेवाली पहली महिला विधायक बनीं सविता महतो

Updated at : 26 Nov 2024 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News. ईचागढ़ से लगातार दूसरा चुनाव जीतनेवाली पहली महिला विधायक बनीं सविता महतो

कपाली के 24 बूथों पर मिले 16 हजार से अधिक वोट ने जीत की नींव रखी, महिला कॉलेज का होगा निर्माण

विज्ञापन

Jamshedpur News.

झारखंड गठन के बाद पहली बार ईचागढ़ विधानसभा से दोबारा महिला विधायक के रूप में सविता महतो ने जीत का परचम लहराया. झारखंड गठन के बाद अब तक हुए छह विधानसभा चुनाव में सविता महतो ने ही बैक-टू बैक यह सीट जीतने का काम किया है. सविता महतो को यह जीत हर किसी के दुख-सुख में खड़े होने के साथ-साथ उनके द्वारा 2019 में किये गये 90 प्रतिशत से अधिक वादों को पूरा करने के लिए जनता के आशीर्वाद के रूप में मिली है. ईचागढ़ विधानसभा में सविता महतो ने सर्वाधिक मत (77,552) पाकर एनडीए प्रत्याशी सह आजसू नेता हरेलाल महतो (51,029) को पराजित कर इस सीट पर जीत हासिल की है. इसके पहले दो बार अरविंद सिंह विधायक बने थे, लेकिन एक भाजपा और दूसरी बार झाविमो से चुनाव जीते थे. उनकी दोनों जीत में एक कार्यकाल का ब्रेक था. 2005 के चुनाव में अरविंद सिंह को झामुमो प्रत्याशी सुधीर महतो ने पराजित किया था. सविता महतो ने अब तक ईचागढ़ विधानसभा में तीन बार चुनाव लड़ा है, जिसमें उन्हें दो में सफलता मिली. पहला चुनाव 2014 में वे भाजपा प्रत्याशी साधु चरण महतो से हार गयीं थीं.

हर राउंड में मिली बढ़त

सविता महतो ने मतगणना के हर राउंड में बढ़त बनाये रखीं. दूसरे व तीसरे स्थान के प्रत्याशियों को उन्होंने लगातार अपने मतों के अंतर से दूर रखा. पहले राउंड में सविता महतो को 4121 मत मिले थे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेएलकेएम उम्मीदवार तरुण महतो को 3,788 वोट मिले और आजसू पार्टी के प्रत्याशी हरेलाल महतो को 2,526 वोट मिले थे. सविता महतो का ये बढ़त अंतिम राउंड तक जारी रहा और वे 26,523 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गयीं. सविता महतो को कपाली के 24 बूथों पर 16 हजार अधिक मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी 10-पांच प्रतिशत (सविता को मिले मत) में ही सिमट कर रह गये. यहां मिले एकतरफा समर्थन ने सविता को दूसरी बार झारखंड विधानसभा में भेजने में मदद की.

चुनाव के वक्त करीबियों ने छोड़ा साथ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola