Jamshedpur news. सरयू राय सर्वाधिक 29.64 लाख और मंगल कालिंदी सबसे कम 13.64 लाख रुपये खर्च कर बने विधायक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार के खर्च का ब्योरा नहीं हुआ अपलोड
विज्ञापन
Jamshedpur news.
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की समाप्ति के साथ-साथ सभी प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान खर्च की गयी राशि का अंतिम ब्योरा भी सौंप दिया है. पूर्वी सिंहभूम की छह विधानसभा सीटों में सबसे अधिक पैसा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से विधायक बने सरयू राय ने खर्च किया है. अंतिम खर्च प्रतिवेदन में सरयू राय के प्रतिनिधि ने बताया कि चुनाव अभियान में लगभग 29.64 लाख रुपये की राशि खर्च की गयी है. सबसे कम राशि खर्च कर जुगसलाई विधानसभा से झामुमो के प्रत्याशी मंगल कालिंदी विधायक बन गये. उन्होंने अपना चुनावी खर्च लगभग 13.64 लाख रुपये बताया है. पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा से भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू दास और कांग्रेस प्रत्याशी का डाटा पोर्टल पर अभी तक अपलोड नहीं हो पाया है. पूर्वी सिंहभूम जिले के छह विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे 106 उम्मीदवारों में से 98 के प्रतिनिधियों ने बुधवार को वाणिज्य कर भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में पहुंचकर अपना अंतिम हिसाब-किताब जमा करा दिया था. आठ निर्दलीय प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने खर्च नहीं जमा कराया. देर शाम खर्च मिलान के बाद पोर्टल पर गुरुवार को सभी के खर्च की जानकारी अपलोड कर दी गयी. छह विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्ति तीन व्यय प्रेषक व कोषांग के नोडल अधिकारी सह आइटीडीए के परियोजना निदेशक दीपांकर चौधरी और अन्य अधिकारी व कर्मचारी इस मौके पर मौजूद रहे.सभी प्रत्याशियों ने अपने खर्च की राशि के साथ-साथ आय का जरिया की भी जानकारी विस्ता पूर्वक दी है.किस प्रत्याशी ने कितना खर्च किया
बहरागोड़ा विधानसभा :
विधायक बने समीर मोहंती ने 18.28 रुपये और भाजपा प्रत्याशी 19.59 लाख रुपये खर्च किये.घाटशिला विधानसभा :
विधायक बने रामदास सोरेन ने 23.47 लाख रुपये, भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने 17.83 लाख रुपये व सूर्य सिंह बेसरा ने 2.67 लाख रुपये खर्च किये.पोटका विधानसभा :
विधायक बने संजीव सरदार ने 18.91 लाख रुपये व भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा ने 22.04 लाख रुपये खर्च किये.जुगसलाई विधानसभा :
विधायक बने झामुमो के मंगल कालिंदी ने 13.64 लाख रुपये खर्च किये, जबकि एनडीए से आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहिस ने 25.85 लाख रुपये खर्च किये. निर्दलीय विलप्व भुइयां ने 6.26 लाख रुपये और भाजपा के बागी बिमल बैठा ने 2.23 लाख रुपये खर्च किये.जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा :
निर्दलीय शिव शंकर सिंह ने 11.18 लाख रुपये, राजकुमार सिंह ने 3.34 लाख रुपये व सुरजीत सिंह ने 15,600 रुपये खर्च किये.जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा :
डॉ ओपी आनंद ने 8.05 लाख रुपये, विकास सिंह ने 8.74 लाख रुपये, अन्नी अमृता ने 1.77 लाख रुपये खर्च किये.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन