रूरल ग्रीन ने हिना एलायड को 85 रन से हराया
जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में रूरल ग्रीन की टीम ने हिना एलायड को 85 रन से हराया.
जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में रूरल ग्रीन की टीम ने हिना एलायड को 85 रन से हराया. रूरल ग्रीन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुुए 20 ओवर में सात विकेट पर 216 रन बनाये. सूर्यकांत साहू ने 58 और नवीन सरकार ने 55 रनों की पारी खेली. हिना एलायड के आदित्य मिश्रा ने चार विकेट लिये. जवाब में हिना एलायड की टीम 19.5 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन पर सिमट गयी. सौमाशीष चौहान ने 48 रनों की पारी खेली. रूरल ग्रीन के रेमंड हपडगड़ा ने चार विकेट लिये. आदित्य मिश्रा प्लेयर ऑफ द मैच बने.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए