राजद के बड़े फैसले से सियासी हलचल तेज, दोनों जिलों में भंग हुई कमेटियां…जानें अब क्या होगी आगे की रणनीति

Updated:
विज्ञापन

राजद

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राष्ट्रीय जनता दल (राजद), झारखंड प्रदेश इकाई ने संगठनात्मक पुनर्गठन की ओर एक बड़ा कदम उठाया है. पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिलों की सभी पार्टी कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: राष्ट्रीय जनता दल (राजद), झारखंड प्रदेश इकाई ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले की सभी कमेटियों को भंग कर दिया है. राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव के आदेश से मंगलवार को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया.

विज्ञापन

जारी पत्र के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल की पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां जिला कमेटी सहित सभी प्रकोष्ठों की कमेटियों को अगले आदेश तक के लिए तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है.

इस निर्णय की सूचना झारखंड राजद प्रभारी एवं पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव को भी भेजी गयी है. पार्टी के इस फैसले के बाद से दोनों जिलों के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गयी है. माना जा रहा है कि संगठन को नये सिरे से मजबूती देने के उद्देश्य से जल्द ही नयी कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. पिछले साल जुलाई में शंभू नाथ चौधरी को पूर्वी सिंहभूम जिला राजद का जिला अध्यक्ष चुना गया था. जबकि सरायकेला खरसावां राजद जिला अध्यक्ष बैजू यादव बनाये गये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola