स्थायी समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
स्थायी समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन
जमशेदपुर:
जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को स्थायी समिति की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी. इसके साथ ही जेई, एई, पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों से विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गयी. बैठक में विकास योजनाओं को स्थल जाकर देखने के लिए एक जांच टीम भी बनायी गयी. जिसमें प्रखंड प्रमुख समेत अन्य पंचायत समिति सदस्यों को जिम्मेदारी दी गयी. बैठक में प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उपप्रमुख शिव कुमार हांसदा, किशोर कुमार सिंह, मनोज कुमार, रैना पूर्ति, रूद्रो मुंडा समेत अन्य पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन