चार केस में जा चुका जेल, फिर रंगदारी-मारपीट के मामले में था फरार, अब पुलिस ने दबोचा
प्रेसवार्ता में जानकारी देते थाना प्रभारी
कपाली ओपी पुलिस ने रंगदारी मांगने और मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी सन्नी कर्मकार को उसके आवास से गिरफ्तार किया है. आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी चार मामलों में जेल जा चुका है.
जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले की कपाली ओपी पुलिस ने रंगदारी मांगने और मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सन्नी कर्मकार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोनारी थाना क्षेत्र के दुमुहानी, निर्मल नगर स्थित उसके आवास पर छापेमारी कर उसे पकड़ा. पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
हथियार के बल पर मांगी थी रंगदारी
मामला कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो का है. यहां पीड़ित कल्टू सिंह से हथियार के बल पर रंगदारी मांगी गयी थी. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया था. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की थी.
कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि सन्नी कर्मकार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वह इससे पहले सोनारी थाने में दर्ज चार अलग-अलग आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है.
तीन आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल
इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं, एक अन्य आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था. सन्नी कर्मकार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए