जनता दरबार का चक्कर खत्म, WhatsApp पर ‘Hi’ भेजें और दर्ज करें शिकायत.. इस नंबर पर मिलेगा हर अपडेट

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते DC व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर में अब जनता दरबार के चक्कर काटने की जरूरत नहीं. जिला प्रशासन ने 'अबुआ मित्र' नाम का WhatsApp चैटबॉट लॉन्च किया है. इससे लोग घर बैठे अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं.

विज्ञापन

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के दूरदराज इलाकों से छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय और जनता दरबार पहुंचने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है. जिला प्रशासन ने जनसमस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए 24 घंटे काम करने वाला WhatsApp चैटबॉट ‘अबुआ मित्र’ शुरू किया है. अब लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए घंटों सफर कर जिला मुख्यालय पहुंचने की जरूरत नहीं होगी. मोबाइल से घर बैठे शिकायत दर्ज की जा सकेगी और डिजिटल रिसीविंग भी तुरंत मिलेगी.

विज्ञापन

इस मौके पर डीडीसी नागेंद्र पासवान, एडीसी अनुराग तिवारी और एसडीओ अरनिश मिश्रा भी मौजूद थे.

ऐसे शुरू करें ‘अबुआ मित्र’ की सेवा

शिकायत दर्ज करने के लिए मोबाइल में 8580090001 नंबर सेव करना होगा या जारी QR कोड को स्कैन करना होगा. इसके बाद WhatsApp पर ‘Hi’ या ‘जोहार’ लिखकर भेजना होगा. चैटबॉट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में काम करेगा. इसके बाद दो विकल्प मिलेंगे - ‘नई शिकायत दर्ज करें’ और ‘शिकायत की स्थिति जांचें’.

शिकायत दर्ज करते समय नाम, शहरी या ग्रामीण क्षेत्र, नगर निगम या प्रखंड, वार्ड नंबर और पता जैसी जानकारी देनी होगी. शिकायत के साथ संबंधित दस्तावेज या साक्ष्य भी अपलोड किए जा सकेंगे.

संतुष्ट होने तक नहीं होगी बंद

शिकायत दर्ज होते ही नागरिक को एक कंप्लेंट नंबर मिलेगा. शिकायत जन सहायता कोषांग के पोर्टल पर दर्ज होकर संबंधित विभाग को भेजी जायेगी. इसके बाद शिकायत की हर प्रगति की जानकारी SMS और WhatsApp के जरिए आवेदक को मिलती रहेगी.

इस सुविधा की खास बात यह है कि शिकायतकर्ता के समाधान से संतुष्ट होने तक शिकायत को बंद नहीं किया जायेगा.

15 दिन से ज्यादा लंबित शिकायत अपने आप होगी फ्लैग

उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि सामान्य मामलों का निपटारा तुरंत किया जायेगा, जबकि म्यूटेशन जैसे कानूनी समय-सीमा वाले मामलों को तय समय के अनुसार सुलझाया जायेगा. अगर कोई शिकायत 15 दिन या दो सप्ताह से अधिक समय तक लंबित रहती है, तो वह सिस्टम में स्वतः फ्लैग हो जायेगी.

जनता दरबार से पहले प्रशासन हर सप्ताह लंबित शिकायतों की ऑनलाइन समीक्षा करेगा. फर्जी शिकायतों की पहचान के लिए जन सहायता कोषांग की टीम दस्तावेजों की जांच करेगी. भविष्य में ‘अबुआ मित्र’ को AI आधारित बनाने की योजना है, जिससे लोग बोलकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola