देर रात टिनप्लेट गोलचक्कर पर पलटी कार, दो लोग घायल; राहगीरों ने ऐसे निकाला बाहर

Updated:
विज्ञापन

पलटी कार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के टिनप्लेट गोलचक्कर के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए. राहगीरों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया. गोलमुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की.

विज्ञापन

जमशेदपुर : गोलमुरी थानांतर्गत टिनप्लेट गोलचक्कर के पास एक तेज रफ्तार कार (डब्ल्यूबी02जेड-6252) अनियंत्रित होकर पलट गई. कार के पलटने पर कार में सवार दो लोग जख्मी हो गये. दोनों को कार से बाहर निकाल कर इलाज के लिए टिनप्लेट अस्पताल भेजा गया. घटना सोमवार की देर रात करीब डेढ़ बजे की है. घायल नामदा बस्ती का रहने वाला है और टाटा कंपनी में ठेकेदारी करता है.

विज्ञापन
एक्सीडेंट के बाद युवकों को निकालते लोग
एक्सीडेंट के बाद युवकों को निकालते लोग

मिली जानकारी के अनुसार वह साकची से अपने घर की ओर जा रहा था. उसी दौरान टिनप्लेट गोलचक्कर के पास गाड़ी टर्न करते वक्त कार पलट गई. दुर्घटना के बाद सड़क पर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई. वहीं मौके पर मौजूद राहगिरों की मदद से कार को सीधा किया गया. उसके बाद लोगों को कार से बाहर निकाला गया. सूचना मिलने के साथ ही गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई. हालांकि दोनों लोगों को हल्की चोट लगी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola