सिदगोड़ा में पुलिस ने मकान निर्माण कार्य बंद कराया

Updated:
विज्ञापन

कुछ झामुमो नेताओं के इशारे पर निर्माण कार्य रोकने का आरोप

विज्ञापन

जमशेदपुर.

सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रीको नाला के समीप बुधवार को शंकरी भूमिज नामक महिला अपनी रैयती जमीन पर मकान बना रही थी, तभी पुलिस ने आकर मकान निर्माण कार्य को बंद करा दिया. शंकरी भूमिज का कहना है कि वह अपनी रैयती जमीन पर मकान बना रही हैं. इसके मालिक उसके पति झाडू भूमिज थे. शंकरी भूमिज का आरोप है कि बुधवार को जब वह मकान बना रही थी, तभी पुलिस पहुंची और निर्माण कार्य रोक दिया. इसके पहले भी कई बार निर्माण कार्य रोका गया है. शंकरी भूमिज के परिवार वालों का आरोप है कि कुछ झामुमो नेताओं के इशारे पर पुलिस निर्माण कार्य रोक रही है. वे उनकी जमीन को हड़पना चाहते हैं. शंकरी भूमिज इन दिनों अपनी बेटी के यहां रहती हैं. शंकरी भूमिज ने इस संबंध में डीसी अनन्य मित्तल से भी शिकायत की थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola