ePaper

पवन कुमार यादव हत्याकांड: अमरनाथ सिंह गिरोह के अमर ठाकुर, सब्बे समेत अन्य की तलाश

Updated at : 28 Aug 2023 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
पवन कुमार यादव हत्याकांड: अमरनाथ सिंह गिरोह के अमर ठाकुर, सब्बे समेत अन्य की तलाश

हत्या के दो दिन पूर्व अमर ठाकुर से किसी बात को लेकर पवन यादव का विवाद हुआ था. पूर्व में प्रदीप सिंह के साथ पवन यादव का विवाद था. अमरनाथ सिंह गिरोह के प्रदीप सिंह की पूर्व में भुइयांडीह में गोली मारकर हत्या कर दी गई

विज्ञापन

मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी पवन कुमार यादव की हत्या मामले में पुलिस अमरनाथ सिंह गिरोह के अमर ठाकुर, साहेब सिंह उर्फ सब्बे, कुणाल गोस्वामी, नीशू, बराबे भुइयां और हैरी थापा की तलाश में जुटी है. पुलिस इस मामले में आरोपी अमर ठाकुर के घरवालों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इसके अलावा पुलिस हत्या के चश्मदीद व मृतक के साथी देवा राव, शंकर महतो और नंदू महतो से भी मानगो थाना में अलग- अलग पूछताछ कर रही है.

जानकारी अनुसार हत्या के दो दिन पूर्व अमर ठाकुर से किसी बात को लेकर पवन यादव का विवाद हुआ था. पूर्व में प्रदीप सिंह के साथ पवन यादव का विवाद था. अमरनाथ सिंह गिरोह के प्रदीप सिंह की पूर्व में भुइयांडीह में गोली मारकर हत्या कर दी गई. हालांकि बाद में अमर ठाकुर से पवन यादव की दोस्ती हो गई थी. लेकिन हत्या के दो दिनों पूर्व किसी बात को लेकर अमर ठाकुर और पवन यादव के बीच विवाद हो गया.

पवन यादव भी पूर्व में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है. मृतक पवन यादव के भाई मंतोष यादव ने बताया कि अमर ठाकुर से कुछ दिनों पूर्व भाई का विवाद हुआ था. इसी कारण संभवत: उसने भाई की हत्या को अंजाम दिया है. भाई की हत्या में अमर ठाकुर के भाई सुनील ठाकुर की भी सहभागिता है. पुलिस उसके खिलाफ भी कार्रवाई करें. उन्होंने कहा जिस वक्त घटना घटी भाई पवन यादव के साथ उसके साथी भी मौजूद थे.

पुलिस गहराई से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करें. इधर, रविवार को पवन यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए टीएमएच से ले जाया गया. शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने देर शाम सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार किया. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है. साथियों से पूछताछ के आधार पर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है.

मालूम हो कि शनिवार की देर रात बदमाश ने नदी किनारे दोस्तों के साथ बैठे मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी पवन यादव को सिर और पीठ में पीछे से गोली मारी. गोली मारने के बाद हमलावर घटनास्थल से पैदल ही फरार हो गये. घायल अवस्था में दोस्तों ने पवन यादव को एमजीएम अस्पताल फिर टीएमएच ले गये. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola