ऑनलाइन रेफरी क्लास में 150 से अधिक रेफरी शामिल
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Jul 2020 11:31 PM
ऑनलाइन रेफरी क्लास में 150 से अधिक रेफरी शामिल
जमशेदपुर : झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन ने झारखंड के रेफरियों को अपडेट रखने के लिए ऑनलाइन रेफरी क्लास की शुरुआत की है. इसमें रोजाना लगभग 150 से अधिक रेफरी हिस्सा ले रहे हैं.
पिछले एक सप्ताह से चल रहे इस क्लास की शुरुआत झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव गुलाम रब्बानी, जेएफसी के सीइओ मुकुल चौधरी व जेएसए फुटबॉल सबकमेटी के एस जुबैर आलम ने संयुक्त रूप से ऑनलाइन किया.
रेफरियों को हाल के दिनों में फुटबॉल नियमों में आये बदलाव के अलावा ऑनलाइन फिटनेस क्लास भी ली जा रही है. एआइएफएफ के रेफरी इंस्ट्रक्टर नवीन सुंडी थ्योरी क्लास ले रहे हैं. वहीं पूर्व राष्ट्रीय रेफरी एसके डे रेफरियों का फिट रहने की ट्रेनिंग ऑनलाइन दे रहे हैं.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










