टाटा मोटर्स में आज एक दिन का ब्लॉक क्लोजर, दो दिन नहीं होगा कामकाज

Updated:
विज्ञापन

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में शनिवार 30 नवंबर को कामकाज नहीं होगा. प्रबंधन ने शनिवार को एक दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है. रविवार 30 नवंबर को साप्ताहिक अवकाश होने से कामकाज नहीं होगा.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता जमशेदपुर टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में शनिवार 30 नवंबर को कामकाज नहीं होगा. प्रबंधन ने शनिवार को एक दिन का ब्लॉक क्लोजर लेने का सर्कुलर जारी किया है. रविवार 30 नवंबर को साप्ताहिक अवकाश होने से कामकाज नहीं होगा. ऐसे में जमशेदपुर प्लांट में दो दिन कामकाज नहीं होगा. कंपनी दो दिन बाद एक दिसंबर को खुलेगी. शुक्रवार को टाटा मोटर्स प्रबंधन की ओर से इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया. सर्कुलर के तहत 31 जुलाई 2017 के समझौता के अनुसार यह निर्णय लिया गया है कि सोमवार, 19 अगस्त को जमशेदपुर प्लांट में ब्लॉक क्लोजर रहेगा. ब्लॉक क्लोजर के दौरान कंपनी का 50 प्रतिशत व कर्मचारियों के लीव का 50 प्रतिशत कटता है. इन कर्मचारियों का पीएल या सीएल समाप्त है, उनके वेतन से क्लोजर का पैसा समायोजित होगा. क्लोजर के दौरान जिन कर्मचारियों या अधिकारियों को ड्यूटी पर बुलाया जायेगा, उन्हें काम पर आना होगा. ये कर्मचारी इस तरह ड्यूटी पर रिपोर्ट करेंगे. जैसे कि यह दिन उनके लिए सामान्य कार्य दिवस हो. अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों या अधिकारियों का पूरे दिन का वेतन कटेगा. वह दिन कर्मचारियों के अवकाश में चला जायेगा. पूर्व के आदेश के तहत ब्लॉक क्लोजर से प्रभावित श्रमिकों को ब्लॉक क्लोजर से पहले या बाद की तिथि को कोई छुट्टी स्वीकृत नहीं की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola