आसांगी चेकडैम में डूबे दोनों युवकों का शव बरामद, एक का वास्तु विहार के पास तो दूसरे का डैम से 500 मीटर की दूरी पर मिला शव

Updated:
विज्ञापन

वास्तु विहार के पास नदी से मिला शव.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आसांगी चेकडैम में नहाने गए दो युवकों में से एक का शव मिल गया है. वहीं, दूसरे युवक की तलाश अभी जारी है. यह चेकडैम पहले भी कई लोगों की जान ले चुका है.

विज्ञापन

आदित्यपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र के आसांगी चेकडैम में डूबे दोनों युवकों का शव बरामद कर लिया गया है. बंतानगर निवासी सोनू लोहार (18) का शव वास्तु विहार के पास नदी से मिला है. वहीं, मीरुडीह निवासी शुभम शर्मा का शव तब मिला जब एनडीआरएफ की टीम वापस लौट रही थी. शुभम शर्मा का शव डैम के 500 मीटर की दूरी पर मिला है.

विज्ञापन
नदी से शव निकालती एनडीआरएफ की टीम.
नदी से शव निकालती एनडीआरएफ की टीम.

रविवार को नहाने के दौरान डूब गए थे दो युवक

जानकारी के अनुसार, रविवार को आदित्यपुर के दोनों युवक आसांगी चेकडैम में नहाने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से दोनों गहरे पानी में चले गए. देखते ही देखते डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी.

डैम के पास लगा चेतावनी बोर्ड.
डैम के पास लगा चेतावनी बोर्ड.

चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज कर नदी में उतर जाते हैं लोग

आसांगी चेकडैम में इस साल अब तक डूबने से सात युवकों की जान जा चुकी है. इनमें आदित्यपुर-2 के रोड नं- 11 और 21 के दो युवक, एस-टाइप और कल्पनापुरी के दो युवक और एनआईटी का एक छात्र शामिल हैं. अब रविवार को दो और युवकों के डूबने की घटना ने इस खतरनाक स्थल को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया. आसांगी चेकडैम पर प्रशासन की ओर से चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और लोगों को नदी में नहीं उतरने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसके बावजूद युवक नहाने के लिए गहरे पानी में उतर जाते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola