गोलमुरी : जमीन अतिक्रमित कर मकान निर्माण करने की शिकायत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गोलमुरी : जमीन अतिक्रमित कर मकान निर्माण करने की शिकायत
विज्ञापन
शिकायतकर्ता को थाना प्रभारी के सामने ही दबंगों ने जान से मारने की दी धमकी
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
गोलमुरी टुइलाडुंगरी निवासी जसबीर सिंह ने एसएसपी और धालभूम एसडीओ को ज्ञापन सौंप कर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. ज्ञापन में बताया कि टुइलाडुंगरी के पास स्थित श्री कालीगधर मध्य विद्यालय के बगल में कंपनी के द्वारा बच्चों के लिए पार्क बनाने की योजना बनायी गयी थी. लेकिन पार्क निर्माण का कार्य नहीं हो पाया. इसके बाद क्षेत्र के दबंग व्यक्ति के द्वारा मकान निर्माण कराया जा रहा है. इस अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है.जसबीर सिंह ने बताया कि पूर्व में भी अवैध निर्माण किया जा रहा था. जिसे जिला पुलिस और प्रशासन ने रोक लगा दी थी. शिकायत के बाद 14 अप्रैल को गोलमुरी थाना प्रभारी ने उन्हें फोन कर थाना आने की बात कही. जब वह थाना गये तो देखा कि वहां मकसूद आलम, गालीब खान एवं अन्य पहले से खड़े थे. थाना जाने के साथ ही उन लोगों ने थाना प्रभारी और पुलिस बल के सामने ही जान से मारने की धमकी देने लगे. ये सुनकर भी गोलमुरी थाना प्रभारी ने कोई एक्शन नहीं लिया. इसके बाद वे थाना से निकल गये और मामले की जानकारी फोन कर सिटी एसपी को दी.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन