10.8 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

National Sports Day 2021 : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का झारखंड कनेक्शन, जब 3 गोल कर जीता था प्रदर्शनी मैच

हॉकी के जादूगर (Hockey magician) मेजर ध्यानचंद (Major Dhyan Chand) ने भारत के लिए 1928, 1932 और 1936 में तीन ओलिंपिक स्वर्ण पदक (olympic gold medal) अर्जित किये थे. उन्हें गेंद पर उनके शानदार नियंत्रण के लिए ‘द विजार्ड’ या ’द मैजिशियन’ के रूप में जाना जाता है.

National Sports Day 2021, जमशेदपुर न्यूज (निसार) : आज राष्ट्रीय खेल दिवस है. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस. मेजर ध्यानचंद झारखंड आ चुके हैं. वे 1933 में एक प्रदर्शनी हॉकी मैच खेलने के लिए जमशेदपुर आये थे. ध्यानचंद की टीम ने 06-01 गोल से यह मैच जीता था, जिसमें ध्यानचंद ने तीन गोल किये थे.

29 अगस्त भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस है. आपको बता दें कि भारतीय खेल के विकास में टाटा का बहुत बड़ा योगदान था. जब पहली बार भारत ने ओलिंपिक में पदक जीता था, तो उस समय भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष भी टाटा के सर दोराबजी टाटा ही थे.

Also Read: National Sports Day 2021 : राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले झारखंड की इस हॉकी खिलाड़ी को रेलवे ने इस पद पर दी नौकरी

ध्यानचंद अब तक के सबसे महान हॉकी खिलाड़ियों और ओलिंपियंस में से एक थे. उन्होंने भारत के लिए 1928, 1932 और 1936 में तीन ओलिंपिक स्वर्ण पदक अर्जित किये थे. उन्हें गेंद पर उनके शानदार नियंत्रण के लिए ‘द विजार्ड’ या ’द मैजिशियन’ के रूप में जाना जाता है.

Also Read: Tata Steel Trade Apprentice 2021 : टाटा स्टील ट्रेड अप्रेंटिस के अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं कर सकेंगे नकल

महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ने 1933 में एक प्रदर्शनी हॉकी मैच खेलने के लिए जमशेदपुर का दौरा किया था. ध्यानचंद की टीम ने 06-01 गोल से यह मैच जीता था, जिसमें ध्यानचंद ने तीन गोल किये थे.

Also Read: दिल्ली इंवेस्टर्स मीट : झारखंड में 10,000 करोड़ निवेश से करीब 1.5 लाख रोजगार, निवेशकों से क्या बोले सीएम हेमंत

Posted By : Guru Swarup Mishra

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel