सिविल सर्जन ने की राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों की समीक्षा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Civil surgeon reviewed the preparations for National Deworming Day
विज्ञापन
जमशेदपुर .
आगामी 19 अप्रैल को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और 26 अप्रैल को मॉप अप दिवस को लेकर सिविल सर्जन ने सोमवार को चाकुलिया प्रखंड में तैयारियों की समीक्षा की. कृमि मुक्ति दिवस पर सभी छात्राओं को एल्बेंडाजोल टैबलेट खाना जरूरी है. इसमें 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों और किशोर-किशोरी को कृमि की दवा आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी विद्यालयों, गैर सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा तकनीकी विद्यालयों में खिलाई जायेगी. कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत 6 से 19 वर्ष तक के बच्चों को स्कूलों में जाकर दवा खिलाई जायेगी. 1 से 2 साल के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली, 2 से 3 तक साल के बच्चों को एक गोली, 3 से 19 साल के बच्चों को एक गोली खिलाना है. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं अन्य मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन