Jamshedpur News : आदित्यपुर में 48 घंटों में 8 घंटे से ज्यादा की बिजली कटौती, परेशान रहे लोग

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : आदित्यपुर क्षेत्र में पिछले 48 घंटे में 8 घंटे से ज्यादा बिजली कटौती की गयी, जिससे एक बड़ी आबादी परेशान रही. शनिवार और रविवार को घंटों बिजली गुल रहने से लोगों का घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ.

विज्ञापन

पहले दिन फॉल्ट और दूसरे दिन मेंटेनेंस के कारण काटी गयी बिजली

Jamshedpur News :

आदित्यपुर क्षेत्र में पिछले 48 घंटे में 8 घंटे से ज्यादा बिजली कटौती की गयी, जिससे एक बड़ी आबादी परेशान रही. शनिवार और रविवार को घंटों बिजली गुल रहने से लोगों का घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ. साथ ही आंशिक जलापूर्ति होने से पानी की भी किल्लत झेलनी पड़ी.

शनिवार को तकनीकी खराबी ने बढ़ाई मुसीबत

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे आदित्यपुर पावर सब स्टेशन के 33 केवी हाईटेंशन लाइन के लाइटिंग एरेस्टर में अचानक फॉल्ट आ गया. इसके कारण पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गयी. विभाग को फॉल्ट ढूंढने और उसे ठीक करने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद शाम साढ़े पांच बजे आपूर्ति बहाल हो सकी.

रविवार को मेंटेनेंस के नाम पर पांच घंटे का शटडाउन

शनिवार की परेशानी के बाद रविवार को भी लोगों को राहत नहीं मिली. बिजली विभाग ने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत लाइन मेंटेनेंस के लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक का शटडाउन लिया. इस दौरान विभाग द्वारा जरूरी मरम्मत और पेड़ों की छंटाई का कार्य पूरा किया गया.

कोट…

शनिवार को पावर सब स्टेशन के लाइटिंग एरेस्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी. वहीं, रविवार को पूर्व निर्धारित योजना के तहत मेंटेनेंस का कार्य पूरा किया गया है, ताकि भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.

संदीप पासवान, विद्युत कार्यपालक अभियंता, आदित्यपुर विद्युत प्रमंडल.B

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola