झारखंड के जमशेदपुर में तंत्र विद्या में सिद्धि के लिए चढ़ा दी युवक की बलि ! जादू-टोना के सामान बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2022 1:55 PM
Jharkhand News: पुलिस के अनुसार तंत्र-मंत्र के कारण युवक की हत्या की गई है. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. घटनास्थल के आसपास तंत्र-मंत्र के सामान मिले हैं. इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है और हर पहलू से जांच कर रही है.
Jharkhand News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के गोविंदपुर थाना अंतर्गत खैरबानी में शुक्रवार की सुबह युवक का शव झाड़ी से बरामद किया गया. मृतक के सिर पर चोट के निशान पाये गये हैं. शव के आसपास शराब की बोतल के अलावा तंत्र- मंत्र की सामग्री मिली है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर बिखरी साधना सामग्री जब्त कर ली है. ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि तंत्र सिद्धि के लिए बलि चढ़ायी गयी है. अभी तक मृतक का शिनाख्त नहीं हो सकी है. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
गोविंदपुर के खैरबनी में एक झाड़ी से एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ मिला. उसके कान के पास चोट के निशान थे. इसके अलावा चेहरे पर भी खून लगा था. घटनास्थल के पास शराब की बोतल के अलावा जादू-टोना का सामान सिंदूर, रोली समेत अन्य सामग्री थी. मृतक ने जिंस, पैंट व शर्ट के अलावा जैकेट पहन रखी थी. शव मिलने की जानकारी मिलने पर बस्तीवासी जुट गये, लेकिन किसी ने मृतक को नहीं पहचाना. सूचना मिलने पर गोविंदपुर पुलिस भी पहुंची. खून लगा पत्थर समेत अन्य सामान पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस के अनुसार तंत्र-मंत्र के कारण युवक की हत्या की गई है. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. घटनास्थल के आसपास तंत्र-मंत्र के सामान मिले हैं. इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है और हर पहलू से जांच कर रही है.
Also Read: झारखंड में सेमी लॉकडाउन के विस्तार पर आज फैसला लेगी हेमंत सोरेन सरकार, ये पाबंदियां हैं अभी लागू
प्रथम दृष्टया मामला हत्या का बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध में गोविंदपुर थाना में एसआइ रंजीत पासवान के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है. घटनास्थल से तांत्रिक विधि में उपयोग किया जाने वाला सामान बरामद किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.
रिपोर्ट: श्याम झा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










