मुंबई मैराथन में हिस्सा लेकर लौटे धावकों का स्वागत

Updated:
विज्ञापन

jamshedpur sports news marathon. टाटा मुंबई मैराथन में भाग लेकर शहर लौटे जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों का टाटानगर स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा मुंबई मैराथन में भाग लेकर शहर लौटे जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों का टाटानगर स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया. जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप के अरूपानंद महतो ने 03:49:22 घंटे में 42 .2 किलोमीटर की दूरी पूरा की. यह इनका अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. धर्मेन्द्र कुमार ने 04:28:46 घंटा, मनीष कुमार 04:40:10 घंटा, अरूंजय ने 05 : 06 : 47 घंटा, अमर कुमार ने 05 : 34 : 06 घंटा में निर्धारित दूरी को पूरी की. अभिषेक पांडे ने भी इस मैराथन में हिस्सा लिया. स्वागत करने वालों में दीपक कुमार, मनीष कुमार , इम्तियाज अली, आशुतोष महतो , संदीप चोयल आदि शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola