परसुडीह बाजार का छज्जा गिरा, बाल-बाल बचे दुकानदार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
परसुडीह बाजार के दुकान के छज्जे का एक बड़ा भाग सोमवार की सुबह अचानक से गिर गया. घटना के वक्त दुकान के आसपास कोई नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों के साथ कई दुकानदार भी मौके पर पहुंचे.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
परसुडीह बाजार के दुकान के छज्जे का एक बड़ा भाग सोमवार की सुबह अचानक से गिर गया. घटना के वक्त दुकान के आसपास कोई नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों के साथ कई दुकानदार भी मौके पर पहुंचे. वहीं सूचना मिलने पर परसुडीह पुलिस की गश्ती गाड़ी भी मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली. पुलिस ने जर्जर दुकान के नीचे नहीं बैठने और न ही दुकान लगाने की सलाह दी. बताया जाता है कि परसुडीह कृषि बाजार समिति की ओर से बाजार में बने पक्के दुकानों को कंडम घोषित कर दिया गया है. लेकिन उसके बाद भी दुकानदार अपनी दुकानें लगा रहे हैं. दुकानदारों के हटने के बाद नई तरीके से दुकान बनाने की योजना है. लेकिन दुकान खाली नहीं होने के कारण दुकान निर्माण का कार्य नहीं हो पा रहा है. पूर्व में भी दो-तीन बार छत का बड़ा मलवा गिरने की घटनाएं हो चुकी है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन