MANGO SPORTS APR NAIR : टीम अलकनन्दा को मिला एपीआर नायर ट्रॉफी
मानगो में महिला दिवस के उपल्क्षय में महिलाओं के लिए इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.
मानगो: टीम अलकनन्दा को मिला एपीआर नायर ट्रॉफी जमशेदपुर. मानगो स्थित एपीजे कलाम हाई स्कूल में अमन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से महिलाओं के लिए आयोजित इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता में अलकनन्दा की टीम चैंपियन बनी. अलकनन्दा की कप्तान हुमैमा नसीम को समाजसेवी डॉ अफरोज शकील ने एपीआर नायर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. वहीं, महानदी की टीम उपविजेता रही. महानदी टीम की कप्तान एकता मंडल थी. प्रतियोगिता के दौरान कैरम, शतरंज और लागोरी जैसे खेलों का आयोजन हुआ. इसमें कुल 47 महिलाओं ने हिस्सा लिया. डॉ अफरोज शकील ने बताया कि खेलकूद का आयोजन महिला दिवस के उपलक्ष्य में किया गया है. आठ मार्च को इस खेलकूद का समापन होगा. सप्ताह में शनिवार व रविवार को खेलकूद होगा. अगले शनिवार व रविवार को टेनिस बॉल से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा. मौके पर ताहिर हुैसन, रफत आरा व सानिया मौजूद थी. इस खेलकूद के माध्यम से महिला व बालिकाओं में फिटनेस को बढ़ावा देना और मानसिक तनाव को दूर करना मुख्य उद्देश्य है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए