5 साल में 9 वर्ष बढ़ गई झारखंड के झामुमो विधायक मंगल कालिंदी की उम्र, 42 से हो गए 51 के!

मंगल कालिंदी के खिलाफ शिकायत की चुनाव आयोग ने शुरू की जांच.
Mangal Kalindi Age Controversy: जुगसलाई एससी विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार मंगल कालिंदी की उम्मीदवारी खतरे में पड़ गई है.
Mangal Kalindi Age Controversy|Jugsalai Vidhan Sabha Chunav 2024: पूर्वी सिंहभूम जिले की जुगसलाई (एससी) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी मंगल कालिंदी की मुश्किलें बढ़ गईं हैं. उन पर झूठा और जाली हलफनामा दायर करने का आरोप लगा है. इसकी शिकायत मिलते ही भारत निर्वाचन आयोग और झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इसका त्वरित संज्ञान लिया है.
चुनाव आयोग ने दिए जांच के निर्देश
चुनाव आयोग ने मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अंकित आनंद ने चुनाव आयोग में एक शिकायत दर्ज करवाई है. इसमें उन्होंने दावा किया है कि मंगल कालिंदी ने जो हलफनामा दायर किया है, वह जाली और झूठा है.
हलफनामे में उम्र को लेकर बढ़ा विवाद
अंकित आनंद ने बताया कि झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार मंगल कालिंदी ने वर्ष 2019 और वर्ष 2024 के विधानसभा चुनावों में अपने हलफनामे में अलग-अलग उम्र दर्शाया है. वर्ष 2019 में उन्होंने अपनी उम्र 42 वर्ष बतायी थी, जबकि वर्ष 2024 के हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र उम्र 51 वर्ष बतायी है.
झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
अंकित आनंद बोले- गलत जानकारी देना गंभीर अपराध
अंकित आनंद ने कहा कि 5 साल में किसी व्यक्ति की उम्र 9 साल कैसे बढ़ सकती है. यह असंभव है. उनके हलफनामे ने मामले को अत्यंत संदेहास्पद बना दिया है. अंकित ने आरोप लगाया है कि मंगल कालिंदी ने निर्वाचन आयोग और जनता को जान-बूझकर गुमराह किया है, जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत एक गंभीर अपराध है.
2019 में जुगसलाई विधानसभा सीट से चुने गए थे मंगल कालिंदी
मंगल कालिंदी वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जुगसलाई विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे. 88,581 वोट पाकर मंगल कालिंदी ने भाजपा के मुचीराम बाउरी को पराजित किया था. इसके पहले वर्ष 2014 में वह इसी सविधानसभा सीट पर हार गए थे. आजसू के रामचंद्र सहिस ने उन्हें हराया था. तब कालिंदी को 57,257 वोट मिले थे.
Also Read
Jagannathpur Vidhan Sabha: जगन्नाथपुर विधानसभा से निर्दलीय जीतकर झारखंड के सीएम बने थे मधु कोड़ा
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन के राइफल की कीमत कितनी है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




