टाटा स्टील में फिर हुआ बड़ा बदलाव, राजीव मंगल बने चेयरपर्सन, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
टाटा स्टील
टाटा स्टील में संगठनात्मक बदलावों के तहत सस्टेनेबिलिटी से जुड़ी दो प्रमुख टीमों का पुनर्गठन किया गया है. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर जीएचजी एमिशन रिडक्शन एंड मिटिगेशन और गवर्नेस ऑफ सस्टेनेबिलिटी कॉर्पस की क्रॉस-फंक्शनल टीम में नई नियुक्तियां की गई हैं.
जमशेदपुर: टाटा स्टील में हालिया संगठनात्मक बदलावों के बाद सस्टेनेबिलिटी से जुड़ी दो अहम टीमों का पुनर्गठन किया गया है. ग्रीन हाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन में कमी लाने और इसके प्रभाव को कम करने के लिए गठित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर जीएचजी एमिशन रिडक्शन एंड मिटिगेशन तथा गवर्नेस ऑफ सस्टेनेबिलिटी कॉर्पस की क्रॉस-फंक्शनल टीम (सीएफटी) में नई जिम्मेदारियां तय की गयी हैं.
टाटा स्टील के सीइओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से दोनों बदलावों को लेकर आधिकारिक सर्कुलर जारी किया गया है. पूर्व में जारी सर्कुलर के क्रम में नया आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में राजीव मंगल बने चेयरपर्सन
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर जीएचजी एमिशन रिडक्शन एंड मिटिगेशन का पुनर्गठन करते हुए राजीव मंगल (वीपी, सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी) को चेयरपर्सन बनाया गया है. प्रोबल घोष (वीपी, एसेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट) अल्टरनेट चेयरपर्सन और सौरभ कुंडू (चीफ कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी) को संयोजक नियुक्त किया गया है. इसके अलावा विभिन्न विभागों के प्रमुखों को टीम का सदस्य बनाया गया है.
सीएफटी में रवि कुमार को मिली जिम्मेदारी
गवर्नेस ऑफ सस्टेनेबिलिटी कॉर्पस की क्रॉस-फंक्शनल टीम (सीएफटी) का भी पुनर्गठन किया गया है. रवि कुमार (चीफ पावर सिस्टम्स एंड एनर्जी) को चेयरपर्सन, सौरभ कुंडू को अल्टरनेट चेयरपर्सन और आदित्य गांगुली (हेड सस्टेनेबिलिटी स्ट्रैटेजी एंड जीएचजी एकाउंट्स) को संयोजक बनाया गया है. अबानी भूषण प्रसाद (हेड कैपिटल प्लानिंग), अनूप श्रीवास्तव (चीफ एनवायरनमेंट मैनेजमेंट) सहित अन्य अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है.
इसके अलावा जारी सर्कुलर में विनीत कुमार शाह (चीफ मैन्युफैक्चरिंग, लॉन्ग प्रोडक्ट) को अध्यक्ष, राजेश कुमार झा (हेड एचआरएम लीगल) और वरुण बजाज (चीफ कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील जमशेदपुर) को उपाध्यक्ष तथा विकास कुमार (चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर, जेसीएपीसीपीएल) को मानद महासचिव सहित अन्य अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए