सीतारामडेरा : सुवर्णरेखा नदी तट पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सीतारामडेरा : सुवर्णरेखा नदी तट पर मिला अज्ञात युवक का शव, मामला संदिग्ध
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के इंद्रानगर स्थित सुवर्णरेखा नदी घाट पर पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. युवक की उम्र 30 वर्ष के करीब बतायी जा रही है. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पायी है. मृतक के हाथ पर भगवान शंकर का टैटू बना हुआ है. घटना सोमवार की है.नहाने गये लोगों ने देखा शव
मिली जानकारी के अनुसार इंद्रानगर मुर्गा पाड़ा के पास नदी किनारे कुछ लोग हर दिन की तरह नहाने के लिए गये थे. उसी दौरान लोगों ने देखा कि नदी किनारे एक युवक का शव पानी के उपर है. शव को देख लोगों ने सीतारामडेरा पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी. पुलिस ने बताया कि शव को देखने से पुराना लग रहा है. पानी में रहने के कारण वह फूल भी गया है. पुलिस को उसकी जेब से 30 रुपये मिले. पुलिस शव की पहचान कराने में जुट गयी है. पुलिस मामले को आत्महत्या और हत्या दोनों एंगज से जांच कर रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन