एक बार फिर एक्शन में दिखेंगे सौरभ तिवारी, आज से लिजेंड्स लीग में करेंगे शिरकत

Updated:
विज्ञापन

CRICKET : जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम में शुक्रवार को 20 सितंबर से लीजेंड्स क्रिकेट लीग की शुरुआत होगी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम में शुक्रवार को 20 सितंबर से लीजेंड्स क्रिकेट लीग की शुरुआत होगी. पहला मैच इरफान पठान की कप्तानी वाली टीम कोणार्क सूर्या ओडिशा और मणिपाल टाइगर्स के बीच होगा. मणिपाल टाइगर्स की टीम में जमशेदपुर के खब्बू बल्लेबाज सौरभ तिवारी शामिल है. जो, एक बार फिर से चौकों-छक्कों की बारिश करने के लिए बेताब है. सौरभ की टीम में झारखंड के पूर्व तेज गेंदबाज राहुल शुक्ला भी शामिल है. सौरभ तिवारी की टीम के कप्तान भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह है. इस लीग में छह टीमें खेल रही हैं. सभी टीमों में एक से बढ़कर एक अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं. गुरुवार को सौरभ तिवारी ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रॉबिन सिंह की देखरेख में नेट पर जमकर पसीना बहाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola