शराब भट्ठी ध्वस्त, 84 सौ किलो महुआ नष्ट

Updated at : 03 May 2024 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
शराब भट्ठी ध्वस्त, 84 सौ किलो महुआ नष्ट

शराब भट्ठी ध्वस्त, 84 सौ किलो महुआ नष्ट

विज्ञापन

गम्हरिया. उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर गम्हरिया थाना अंतर्गत गांडेडुंगरी व उकाम क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान उक्त क्षेत्र में चल रहे अवैध महुआ शराब अड्डों में पहुंच भट्ठियों को ध्वस्त किया. साथ ही मौके पर करीब 8400 किलो जावा महुआ विनष्ट किया गया. वहीं 70 लीटर चुलाई महुआ शराब बरामद किया. अभियान के दौरान टीम को देख संचालक मौके से फरार हो गये, जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. लोगों के अनुसार उक्त क्षेत्र में अवैध शराब भट्ठियों का संचालन धड़ल्ले से जारी है. इसकी शिकायत गम्हरिया पुलिस से बार-बार करने के बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने पर मजबूरन उत्पाद विभाग से शिकायत करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola