लक्ष्मी, राधिका, जयदीप व निखिल बने बेस्ट बॉक्सर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Sep 2024 11:28 PM

विज्ञापन

URBAN SERICES BOXING. टाटा स्टील फाउंडेशन (अर्बन सर्विसेज) की ओर से बारीडीह कम्युनिटी सेंटर में आयोजित इंटर सेंटर बॉक्सिंग चैंपियनशिप शनिवार को संपन्न हो गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा स्टील फाउंडेशन (अर्बन सर्विसेज) की ओर से बारीडीह कम्युनिटी सेंटर में आयोजित इंटर सेंटर बॉक्सिंग चैंपियनशिप शनिवार को संपन्न हो गया. जूनियर बालक व बालिका वर्ग में क्रमश: जयदीप सुनानी व लक्ष्मी को बेस्ट बॉक्सर घोषित किया गया. कैडेट वर्ग में निखिल कुमार व राधिका कुमारी को बेस्ट बॉक्सर का खिताब दिया गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष उत्तम सिंह, सचिव आनंद बिहारी दुबे, कोषाध्यक्ष आरके वर्मा, केशव कुमार रंजन (सीनियर एरिया मैनेजर), गुरुबारी हेंब्रम (स्पोर्ट्स मैनेजर), विपुल कुमार, विधान मरांडी, सीएस मुर्मू व अन्य लोग मौजूद थे. प्रतियोगिता में 12 कम्युनिटी सेंटर के कुल 130 बॉक्सरों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola