Jamshedpur news. फाइलेरिया मरीजों के बीच किट का हुआ वितरण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
शिविर में शामिल फाइलेरिया के मरीजों को सफाई व इलाज के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी
विज्ञापन
Jamshedpur news.
जिला वेक्टर जनहित रोग नियंत्रण के तहत जिला फाइलेरिया विभाग द्वारा सामुदायिक भवन कालिंदी बस्ती ओलीडीह मानगो में शिविर लगाकर लगभग 40 फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण किया गया. फाइलेरिया विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि यह किट फाइलेरिया बीमारी से ग्रसित व्यक्ति के अंगों की देखभाल व इलाज के लिए साल में एक बार दिया जाता है. इसके साथ ही शिविर में शामिल फाइलेरिया के मरीजों को सफाई व इलाज के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. इसके साथ ही फाइलेरिया से दिव्यांग होने से कैसे बचा जा सकता है, इसकी जानकारी दी गयी. यह किट पूरे जिले में जहां-जहां फाइलेरिया के मरीज हैं, उन सभी जगहों पर शिविर लगाकर रोगियों के बीच किट का वितरण किया जायेगा. इस दौरान फाइलेरिया निरीक्षक श्रवण कुमार, किट संग्रहकर्ता कुंदन कुमार, प्रेम झा, सहिया पदमा कालिंदी, आंगनबाड़ी सेविका सहित अन्य लोग उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन