लोयोला में ज्योति इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट शुरू

Updated:
विज्ञापन

BASKETBALL : जमशेदपुर यूथ ऑर्गनाइजेशन फॉर टुमॉरो इंडिया यानी ज्योति क्लब की मेजबानी में रविवार से लोयोला स्कूल में इंटर स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर यूथ ऑर्गनाइजेशन फॉर टुमॉरो इंडिया यानी ज्योति क्लब की मेजबानी में रविवार से लोयोला स्कूल में इंटर स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप की शुरुआत हुई. इस प्रतियोगिता के 40वें संस्करण में 14 स्थानीय स्कूलों के खिलाड़ी (बालक व बालिका) हिस्सा ले रहे हैं. 29 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि फादर डोनाल्ड डिसिल्वा( डीन एडमिन एंड फाइनांस, एक्सएलआरआइ) और लोयोला स्कूल के प्राचार्य फादर विनोद फर्नांडिस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया. दिन के पहले दिन खेले गये सीनियर बालक वर्ग में मेजबान लोयोला की टीम ने डीबीएमएस कदमा को मात दी. हाई स्कूल वर्ग में सेंट मेरीज इंग्लिश की टीम ने केपीएस कदमा को हराया. हाई स्कूल वर्ग के अन्य मैच में डीबीएमएस कदमा, केपीएस बर्मामाइंस, लोयोला टेल्को ने जीत हासिल की. हाई स्कूल बालिका वर्ग में सेक्रेड हार्ट कान्वेंट, लोयोला टेल्को और आरएमएस खूंटाडीह की टीम ने जीत हासिल की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola